उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

देहरादून में भीषण जल त्रासदी से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और अब भी 16 लोग लापता हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी भी इस आपदा की चपेट में है। तीन हजार से ज्यादा सैलानी भूस्खलन के कारण मसूरी में फंसे हुए हैं।देहरादून में भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर आने और भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 16 लोग लापता हैं। विकासनगर के सभावाला में ट्रैक्टर ट्रॉली से आसन नदी पार कर रहे 14 मजदूर तेज बहाव में बह गए। इनमें से सात के शव बरामद कर लिए गए हैं। देहरादून से लगे कस्बों में रेस्तरां संचालक समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जल त्रासदी की चपेट में मसूरी भी आ गई। यहां भारी भूस्खलन होने से तीन हजार सैलानी फंस गए। लोगों ने गाड़ियों में रात काटी।मसूरी-देहरादून मार्ग पर सोमवार देर रात पानी बैंड के समीप भूस्खलन होने से सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग सुबह तक वाहनों में फंसे रहे। सुबह होने पर लोग पैदल रवाना हुए। मसूरी में अब भी करीब तीन हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं।
