उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

देहरादून में आई आपदा के 24 घंटे के बाद बच्चे समेत सात लोगों के शव बरामद किए गए। मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 22 हो गया है। 15 लोग अब भी लापता हैं।देहरादून में आई आपदा के 24 घंटे के बाद बच्चे समेत सात लोगों के शव बरामद किए गए। मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 22 हो गया है। 15 लोग अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से सहस्रधारा क्षेत्र और फुलेत में रेस्क्यू शुरू किया गया है, लेकिन वहां मलबे में दबे लोगों का पता नहीं चल सका है।दून में 15-16 सितंबर को अतिवृष्टि और नदी-नालों में उफान से जानमाल का भारी नुकसान हुआ। मंगलवार को प्रशासन ने दावा किया था कि 13 लोगों की मौत हुई और 16 लोग लापता थे। बुधवार को प्रशासन ने मृतक और लापता लोगों की सूची जारी की है। इसमें 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जबकि 15 लापता हैं। 13 लोगों के शव 16 सितंबर को बरामद हुए थे जबकि देर रात को 5 शव और बरामद किए गए।इनमें विकासनगर से लापता दो महिलाओं और एक युवक का शव सहारनपुर में मिला है। इनकी पहचान मुरादाबाद निवासी 40 वर्षीय सुंदरी और संभल निवासी 20 वर्षीय रानी के रूप में हुई।
मोनू निवासी संभल का शव भी सहारनपुर में मिला।
प्रशासन की लिस्ट के अलावा बुधवार को शिमला बाईपास क्षेत्र में तीन साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि रायपुर क्षेत्र की सौंग नदी में दो युवकों के शव मिले। एक युवक की 35 और दूसरे युवक की उम्र 40 के करीब है। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, विकासनगर में भी एक अज्ञात युवक का शव मिला है ।62 सड़कें और आठ पुल क्षतिग्रस्त
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की आपदा में देहरादून में 62 सड़कें और आठ पुल क्षतिग्रस्त हो गए। पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इनमें से 35 सड़कों को खोल दिया गया है और 27 सड़कों को खोलने का काम जारी है।
दून-मसूरी-कैंपटी और धनोल्टी का रास्ता खुला
मसूरी। भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मसूरी-धनोल्टी और मसूरी-कैंपटी मार्ग पर बुधवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। जबकि, मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास बैली ब्रिज का निर्माण देर रात पूरा हो गया। यहां रात करीब 9:45 बजे आवाजाही बहाल हो गई।
फुलेत गांव में रेस्क्यू
मालदेवता से बीस किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच स्थित फुलेत गांव में बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। यहां पीएमजीएसवाई की सड़क बनाते हुए लापता हुए सहारनपुर के छह श्रमिकों का पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ की टीम बुधवार रात भी गांव में रुकी। वहां मौजूद रहकर गुरुवार को फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। सचिन, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, श्यामलाल, मिथुन, विकास सभी निवासी जिला सहारनपुर लापता हैं।आपदा प्रभावितों को शिफ्ट किया कार्लीगाड़ के 60 प्रभावित हिलायन व्यूज, सेरागांव 32 लोगों को ईरा रिजोर्ट, तथा कुल्हान के 76 लोग हिल व्यू होटल में शिफ्ट किए गए हैं।
आदि कैलास यात्रा शुरू, 211 पास जारी
मानसून के चलते रोकी गई आदि कैलास की यात्रा फिर शुरू हो गई है। बुधवार को प्रशासन ने 211 इनर लाइन परमिट जारी किए। 15 सितंबर से आदि कैलास की यात्रा शुरू होनी थी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को अनुमति नहीं दी थी।
