उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया. खालिद पर आरोप है कि उसने बिना जैमर वाले रूम से पेपर लीक किया और चार अलग-अलग सेंटरों से आवेदन भरे. पुलिस खालिद से पूछताछ कर रही है. बेरोजगार युवाओं ने पेपर रद्द और सीबीआई जांच की मांग की है!UKSSSC के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार के किसी अज्ञात स्थान से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी देहरादून और हरिद्वार SSPs की संयुक्त कार्रवाई में की गई. दोनों SSPs खालिद से वहीं पूछताछ कर रहे हैं! सोशल मीडिया पर वायरल हुए पेपर मामले में खालिद की बहन साबिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पूछताछ में सामने आया कि खालिद बहादराबाद सेंटर में रूम नंबर-9 में परीक्षा दे रहा था, जहां जैमर नहीं लगा था. पूरे सेंटर के 18 कमरों में से सिर्फ 15 में ही जैमर लगाए गए थे. रूम नंबर-9 उनमें शामिल नहीं था, जिससे पेपर लीक की संभावना बनी!
