उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

नवरात्र में घटस्थापना के साथ जौ बोना बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है. यह नवरात्र की पूजा का अभिन्न अंग है. तो चलिए जानते हैं कि कैसे नवरात्र में जौ बोए जाते हैं और इनका महत्व है,शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है. इस 9 दिवसीय पर्व का समापन 1 अक्टूबर, बुधवार महानवमी के दिन कन्या पूजन के साथ होगा. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. नवरात्र के दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योत जलाते हैं और मां जगदंबे या मां दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं!
