उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

डोईवाला। साईं सृजन पटल की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डोईवाला महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में साई सृजन पटल के संयोजक डॉ. केएल तलवाड़ ने शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी सत्यम कुमार और आरती को साईं सृजन सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्र एनएसएस के बेहतरीन कैडेट हैं। इस मौके पर डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट, मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, नीलम तलवाड़, हेमंत हुरला आदि मौजूद रहे।
