उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

ब्लड प्रेशर हाई रहने की समस्या रहती है तो डॉक्टर हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह देते हैं। हेल्दी ईटिंग के साथ ही वर्कआउट और योग जैसी चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। लेकिन योग के कुछ पोज हाई बीपी वालों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए।हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो एक्सरसाइज, योग के साथ हेल्दी ईटिंग की सलाह डॉक्टर ने दी होगी। साथ ही स्ट्रेस को भी मैनेज करने के लिए कहा गया होगा। शरीर को हेल्दी और दिमाग को शांत रखने के लिए योगा बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन चूंकि योग की मदद से कई सारी बीमारियों का हल निकाला जाता है। ऐसे में कुछ योगा पोज ऐसे भी हैं जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गलती से भी नहीं करने चाहिए। ये ना केवल दिल पर प्रेशर डालते हैं बल्कि इन योग को हाई बीपी के साथ ही दिल की दूसरी बीमारियों में भी एक्सपर्ट ना करने की सलाह देते हैं।सर्वांगसन यानी शोल्डरस्टैंड,सर्वांगसन योगा पोज ब्लड के फ्लो को सिर और गर्दन पर तेजी से भेजता है। जिससे दिमाग और आंखों पर प्रेशर बढ़ता है और जो लोग हाइपरटेंशन के शिकार हैं उन्हें इस योग की वजह से बेहोशी, सिर दर्द और यहां तक कि ब्लड वेसल्स के खिंच जाने का डर रहता है। इसलिए शोल्डर स्टैंड जैसे योगा पोज को हाई बीपी के मरीजों को नहीं करने चाहिए।पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन करने के लिए छाती और पेट पर दबाव बनता है। जिसकी वजह से ब्रीदिंग में रुकावट आती है और ब्लड सर्कुलेशन भी रुकता है। काफी सारे लोगों को जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है पश्चिमोत्तासन करने से सिर में दर्द, ब्लड फ्लो ठीक से ना हो और हार्ट पर स्ट्रेस की समस्या भी बढ़ती है।
वीरभद्रासन का तीसरा लेवल
वीरभद्रासन में एक पैर पर खड़े होकर आगे की ओर झुककर किया जाता है। जिसमे पूरे शरीर का बैलेंस बनाने के लिए सारा फोर्स छाती पर दिया जाता है। जिन लोगों को हाईपर टेंशन की शिकायत होती है उन्हें शरीर का बैलेंस और स्टेबिलिटी बनाने की वजह से हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।
हलासन
हलासन योगा पोज भी करने के लिए पैरों को ऊपर की तरफ उठाना होता है और चेस्ट को प्रेस करना होता है। इससे लंग की कैपेसिटी कम होती है और ब्रीदिंग डिस्टर्ब होती है। वहीं सिर की तरफ ब्लड फ्लो बढ़ने से हाईपर टेंशन और कार्डियक की बीमारियों में खतर रहता है।
शीर्षासन
हेड स्टैंड यानी सिर के बल खड़े होना। इस योगा पोज में ब्लड फ्लो पूरी तरह से सिर पर जाता है। जिससे बेहोशी, चक्कर, आखों से धुंधला दिखने की समस्या होने लगती है। यहां तक कि हैमरेज का रिस्क भी उन लोगों को हो जाता है जिनकी हाइपरटेंशन कंट्रोल नहीं रहती।
चक्रासन
चक्रासन करने के लिए पूरे चेस्ट को घुमाया जाता है। जिससे स्पाइन और हार्ट पर ब्लड का प्रेशर बढ़ा है। जिससे हार्ट रेट तेजी से बढ़ जाती है और हाइपरटेंशन को बढ़ा देती है।
अधोमुख वक्रासन
शीर्षासन के साथ काफी सारे लोग जो हठ योग पर भरोसा करते हैं। वो हेंड स्टैंड योगा पोज भी करते हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है। उनके हार्ट ज्यादा काम करते हैं। जिससे अचानक ब्लड प्रेशर हाइक होनै लगता है।
