उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत अपने फैसले खुद लेता है और भविष्य में भी अपने विकल्प चुनने की स्वतंत्रता बनाए रखेगा। उन्होंने यूक्रेन और गज़ा में चल रहे संघर्षों का जिक्र करते हुए शांति की अपील की और कहा कि भारत शत्रुता खत्म करने की किसी भी पहल का समर्थन करेगा।
