उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

हरिद्वार में कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मेला प्रशासन ने पेरिस की तर्ज पर ‘पैथवे’ (Pathway) बनाने का निर्णय लिया है, जो आर्यनगर से वाल्मीकि चौक तक लगभग 4 किलोमीटर लंबा होगा। इसी मार्ग से कुंभ के दौरान वापसी कराई जाएगी। हरिद्वार में कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मेला प्रशासन ने पेरिस की तर्ज पर ‘पैथवे’ (Pathway) बनाने का निर्णय लिया है, जो आर्यनगर से वाल्मीकि चौक तक लगभग 4 किलोमीटर लंबा होगा। इसी मार्ग से कुंभ के दौरान वापसी कराई जाएगी। इसी मार्ग के बीच में रेलवे स्टेशन भी पड़ेगा।अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के मुताबिक, ‘पैथवे’ वे पर जगह-जगह बैठने की व्यवस्था होगी, जिससे श्रद्धालु और स्थानीय लोग आराम कर सकें। ‘पैथवे’ पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी साबित होंगी। ‘पैथवे’ से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिससे मार्ग सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।बताया कि सड़क के दोनों और सौंदर्यीकरण के साथ ही पौधरोपण होगा। इसके अलावा सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे और अत्याधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह का मार्ग कॉरिडोर में भी बन रहा था। कॉरिडोर का विरोध हुआ तो इस प्रोजेक्ट को अब कुंभ में लिया जा रहा है। कुंभ प्रशास ने इसका नाम आस्था पथ की जगह ‘पैथवे’ नाम दिया गया है।
स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा लाभ
‘पैथवे’ से स्थानीय व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने में यह सुविधा मदद करेगी। ‘पैथवे’ स्थानीय लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा, क्योंकि उन्हें एक सुंदर और सुरक्षित मार्ग मिलेगा।
कुंभ बजट से होगा विकास
मेला प्रशासन ने कुंभ मेला बजट से ‘पैथवे’ के विकास के लिए रणनीति बनाई है। ‘पैथवे’ का निर्माण कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।कब्जे हटाए जाएंगे
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि ‘पैथवे’ को लेकर प्रस्ताव पर काम कर लिया गया है और चार किमी लंबे ‘पैथवे’ में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा और ‘पैथवे’ कुंभ मेला में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।
