उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

यूजीसी ने अक्टूबर में 22 संस्थानों को फर्जी घोषित किया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा और यूपी दूसरे स्थान पर हैं। आयोग ने कहा कि ये संस्थान यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) या 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं, इसलिए इनकी डिग्रियां अमान्य होंगी। छात्रों को प्रवेश से पहले यूजीसी की वेबसाइट से सत्यापन की सलाह दी गई है।
