उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
एंकर: उत्तराखंड भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। क्योकि अब भाजपा चुनाव के दौरान अब विवादित चेहरों को सामने नही लाना चाहती है। क्योकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई नुकसान नही चाहती है। इसको लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता गरीमा दसौनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहती हूँ। जो विवादपद चेहरे जो विवादों में रहने वाले नेताओं को तुम जन्म देते ही क्यों है। इस तरह के कुकर्म करते ही क्यों हो। भाजपा अपने आप को बड़ी संस्कारी पार्टी मानते हो। भाजपा मान रही है। कि उसकी पार्टी में विवादित लोग है। तो कहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास कहने वाली पार्टी आज अपने ही लोगो को हास्य में डाल रही है। और अपने ही लोगो से किनारा कर रही हैं। ये तो कार्यकर्ताओं को समझना होगा। कि जरासी भी अगर आपकी उपयोगिता नही है। तो भाजपा आपको दूध में से मख्खी की तरह बहार निकाल देती है। क्योंकि भाजपा को तो सिर्फ चुनाव दिखाई देते है।
