उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच के सदस्यों ने कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर कोटद्वार लालबत्ती चौक पर वीरबाला तीलू रौतेली की मूर्ति को साइड से हटाकर मुख्य चौराहे पर स्थापित किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के कारण यह कार्य पहले कठिन था, लेकिन प्रयासों के बाद मूर्ति को मुख्य चौराहे पर स्थापित किया गया, जिससे वीरबाला तीलू रौतेली को सम्मान मिलने के साथ यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंच अध्यक्ष बिना रावत ने इस कार्य में त्वरित सहयोग के लिए विधायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
