उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 173 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 2 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com जाकर आवेदन कर सकते हैं। JMGS-I की पोस्ट पर बेसिक पे स्केल ₹48,480-85,920 है जबकि MMGS-II के पद पर ₹64,820-93,960 तक सैलरी मिलेगी।
