उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

एंकर: देहरादून में प्रदेश सरकार के कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्राप्त 32 शिकायतों में से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, गढ़ बुरांसखड़ा मोटर मार्ग के एलाइनमेंट का कार्य मात्र दो दिनों में पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
