उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बयान के बाद भारत की आज़ादी के इतिहास पर नई बहस छिड़ गई है। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की INA की भूमिका को लेकर राजनीति गर्म हो गई। सत्ता पक्ष ने संतुलित इतिहास की बात कही, जबकि विपक्ष ने इसे स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करने की कोशिश बताया।
