उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

देहरादून में बीच सड़क पर गुंडागर्दी दिखाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
14 जनवरी को आराघर से कारगी चौक जा रहे स्कूटी सवार युवक को धर्मपुर चौक पर रेड लाइट जंप कर कार रोकने के बाद कार सवारों ने गाली-गलौज कर मारपीट की थी, जिसमें युवक को चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फ्रॉनक्स कार को सीज करते हुए शुभम पांडे, राहुल और मोहित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
