उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

वर्ष 2013 की आपदा में जगह-जगह ध्वस्त हुए केदारनाथ धाम के पुराने और पारंपरिक पैदल मार्ग को अब लोक निर्माण विभाग और डीडीएमए ने दुरुस्त कर दिया है। रामबाड़ा और गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी बना लिया है।वर्ष 2026 में केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं ने लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार तीर्थयात्री, बाबा के धाम तक पहुंचने के लिए उसी पुराने रास्ते का इस्तेमाल कर पाएंगे जो वर्ष 2013 की आपदा में ध्वस्त हो गया था। इससे यात्री परंपरागत पैदल मार्ग का अनुभव कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने केदारनाथ धाम तक का पुराना मार्ग पूरी तरह दुरुस्त कर दिया है।
