उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में पुलिस ने बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी को सहस्त्रधारा रोड स्थित विदेशी मदिरा की दुकान में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमनाथ नगर, आईटी पार्क के पास से अभियुक्त सुरेश सिंह (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।
