उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेज़ी से चल रहा है और दिसंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। 125 किलोमीटर लंबी इस लाइन में अधिकांश हिस्सा सुरंगों में है। रेलवे पुलों का निर्माण भी जारी है और कुछ स्टेशन 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इस परियोजना से चारधाम यात्रा सुगम होगी और उत्तराखंड के कई शहर जुड़ जाएंगे।
