उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सात जिलों से 44 करोड़ रुपये के प्रस्ताव चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन को मिले हैं। इन प्रस्तावों को शासन को भेजा गया है, जिससे जल्द बजट जारी होने की उम्मीद है। अप्रैल में यात्रा शुरू होने से पहले, विभिन्न विभागों द्वारा चिकित्सा, परिवहन, सफाई और आवास जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे, बदरीनाथ के 23 अप्रैल को।चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए जिलों से विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन को मिल गए हैं। सात जिलों से करीब 44 करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। संगठन की ओर से इन प्रस्तावों को शासन को भेज दिया गया है। जल्द यात्रा की तैयारियों के लिए बजट जारी होने की उम्मीद है।इस साल चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू होनी है। परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलने हैं। वसंत पंचमी पर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया था। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि को तय होगी। यात्रा से तीन जिले चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सीधे जुड़े हैं। इन जिलों में धाम हैं।बाकी जिलों में यात्रा पड़ाव हैं। वहां भी तैयारी की जाती है। 17 जनवरी को चारधाम यात्रा की तैयारियों की पहली बैठक यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में हुई थी। बैठक में मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने जिलों को जल्द प्रस्ताव देने को कहा था। जिससे समय पर बजट जारी कर कपाट खुलने से पहले तैयारियों को पूरा कर दिया जाए। सात जिलों की ओर से चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन को प्रस्ताव दे दिए गए हैं।सात जिलों से 44 करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। इसमें संगठन की ओर से ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप में निर्माण आदि के करीब सात करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं। संगठन की ओर से इन प्रस्तावों को शासन को भेज दिया गया है। जल्द धनराशि जारी होने की उम्मीद की जा रही है। इस बार यात्रा अप्रैल मध्य के बाद शुरू हो जाएगी। इसलिए तैयारियों के लिए जिलों के पास समय भी कम रहेगा। पिछले साल अप्रैल आखिरी में यात्रा शुरू हुई थी।
इन कामों के लिए आए जिलों से प्रस्ताव
टिहरी से यात्रा सीजन में यात्रा मार्गों पर चिकित्सा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, सफाई, जिला हरिद्वार से पर्यटन, परिवहन विभाग की ओर से कराए जाने वाले काम, नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था, देहरादून जिले की ओर से ऋषिकेश में यात्रा बस अड्डे से चंद्रभागा पुल तक, आइडीपीएल पार्किंग, पोस्ट आफिस ग्राउंड में स्ट्रीट लाइट लगाने, गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से मुख्य और पैदल मार्गों पर पर्यटन आवास गृहों की मरम्मत और उच्चीकरण, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था, जिल पौड़ी की ओर से सफाई व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, महाप्रबंधक गढ़वाल जल संस्थान कार्यालय की ओर से चारधाम और हेमकुंड साहिब में पेयजल व्यवस्था, जिला उत्तरकाशी की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री में कराए जाने वाले काम, सफाई व्यवस्था, एसपी रुद्रप्रयाग कार्यालय की ओर से विभिन्न जगह निर्माण कार्य, जिला चमोली की ओर से विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।
संयुक्त रोटेशन के साथ होनी है बैठक
चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन के पदाधिकारियों के साथ परिवहन विभाग की जल्द बैठक होगी। संयुक्त रोटेशन में 10 परिवहन कंपनियां शामिल हैं। जिसके पास करीब 2200 बसें हैं। बसों से भी यात्री चारधाम यात्रा पर जाते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों की पहले बैठक हो चुकी है। जिसमें अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। यात्रा सीजन में लोकल रूट पर चलने वाली बसों की संख्या, किराया बढ़ाने आदि पर बैठक में चर्चा होनी है। परिवहन कंपनियों का कहना है कि टैक्स बढ़ाने से पहले किराया बढ़ाया जाए।
