उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
राजधानी देहरादून आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। तिब्बती मार्केट के पास बेखौफ बदमाशों ने भारत गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (40 वर्ष) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
मुख्य बातें:
घटनास्थल: परेड ग्राउंड (तिब्बती मार्केट के सामने)।
मृतक रोजाना की तरह टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे, तभी दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित ‘अमर दीप’ गैस एजेंसी के मालिक थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे।अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, हमलावरों की तलाश जारी है। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना है। 🚔🚨

