उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारत ने रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। भारत ने 175/7 का स्कोर बनाया और पाकिस्तान को 114 रनों पर ऑल-आउट कर दिया। टी 201 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में पहुंच गया।
