उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के चलते सीएक्यूएम ने ग्रैप का पहला चरण तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 16 मार्च को दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। पढ़ें यह रिपोर्ट…दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार होने से सीएक्यूएम ने ग्रेप के पहले चरण को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 16 मार्च को दिल्ली का औसत एक्यूआई 119 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है। अनुकूल मौसम के चलते यह सुधार देखा गया है। हालांकि, सीएक्यूएम ने संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब न हो। मौसम विभाग ने एक दिन बाद यानी 18 मार्च को दिल्ली-NCR में फिर बारिश की संभावना जताई है।दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के चलते सीएक्यूएम ने ग्रैप का पहला चरण तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 16 मार्च को दिल्ली का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। पढ़ें यह रिपोर्ट…
दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं; 5 माह बाद हटीं गैप-1 की पाबंदियां
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार होने से सीएक्यूएम ने ग्रेप के पहले चरण को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 16 मार्च को दिल्ली का औसत एक्यूआई 119 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है। अनुकूल मौसम के चलते यह सुधार देखा गया है। हालांकि, सीएक्यूएम ने संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब न हो। मौसम विभाग ने एक दिन बाद यानी 18 मार्च को दिल्ली-NCR में फिर बारिश की संभावना जताई है।
18, 19 और 20 मार्च को बारिश
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 18 मार्च यानी बुधवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18, 19 और 20 मार्च को बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं सभी चलेंगी।
18 मार्च को बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार यानी 18 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। रात के समय हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इसके साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
19 मार्च को भी बारिश और तेज हवाएं
गुरुवार यानी 19 मार्च को भी दिल्ली एनसीआर में मौसम खराब रहेगा। इस दिन बादल छाए रहेंगे। इस दिन सुबह के समय गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कभी-कभी हवा की स्पीड बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
20 मार्च को येलो अलर्ट
शुक्रवार यानी 20 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्कीबारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कभी-कभी हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को दोपहर और शाम के समय भी एक बार फिर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम,मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है जिससे उत्तर भारत में बादल बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थितियां बन रही हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मार्च के बाद फिर से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा।पांच महीने बाद हवा में बड़ा सुधार,सोमवार को दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में 5 महीने बाद बड़ा सुधार देखा गया। सुधार दर्ज होने के बाद CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला सोमवार को जीआरएपी उपसमिति की बैठक में लिया गया। सोमवार 16 मार्च को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले 15 मार्च को दिल्ली का औसत एक्यूआई 175 था।ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां हटीं,जीआरएपी उपसमिति ने लगातार सुधार को देखते हुए मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया। हालांकि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने एनसीआर के सभी राज्यों की सरकारों, दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि प्रदूषण से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब न हो। बता दें कि पांच महीने पहले दिल्ली एनसीआर में 14 अक्टूबर 2025 को ग्रेप का पहला चरण लागू किया गया था।
