उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड में 1 अप्रैल से 6.29 लाख प्राथमिक छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी। पहले चरण में 43.78 लाख पुस्तकें वितरित होंगी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से 9वीं से 12वीं तक के 3.44 लाख छात्रों को भी 38.22 लाख पुस्तकें दी जाएंगी।उत्तराखंड में 1 अप्रैल से 6.29 लाख प्राथमिक छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी। पहले चरण में 43.78 लाख पुस्तकें वितरित होंगी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से 9वीं से 12वीं तक के 3.44 लाख छात्रों को भी 38.22 लाख पुस्तकें दी जाएंगी।पिछले पांच सालों से शिक्षा विभाग के लिए शैक्षणिक सत्र के शुरुआती दिनों में राज्य के स्कूलों तक मुफ्त पाठ्यपुस्तकें पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रदेश के 16 हजार से अधिक राजकीय और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के 9.73 लाख विद्यार्थियों के लिए करीब 82 लाख पाठ्यपुस्तकें पहुंचानी होती हैं।मुफ्त पाठ्यपुस्तकें पर प्रदेश सरकार करीब 57 करोड़ रुपये व्यय करती है, लेकिन किसी भी वर्ष पाठ्यपुस्तकें छात्र-छात्राओं को समय पर नहीं मिली हैं। कई बार अगस्त-सितंबर तक भी दूरदराज के विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिलने की शिकायतें शिक्षा निदेशालय को मिल चुकी हैं।छह महीने पहले शुरू की प्रक्रियानिदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें समय पर मिले, इसके लिए पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन एवं खरीद से संबंधित प्रक्रिया अक्टूबर, 2025 में प्रारंभ कर दी गई थी।सभी विद्यालयों में छात्रों के सापेक्ष कुल पाठ्यपुस्तकें का ब्योरा प्रत्येक जनपद से लिया गया और समय पर पाठ्यपुस्तकें के प्रकाशन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की गई। उम्मीद है कि इस बार छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें समय पर मिलेंगी।
