उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
सोशल मीडिया पर इन दिनों अन्नामलाई टाइगर रिजर्व का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में न कोई गाना है, न कोई इंस्ट्रूमेंट… फिर भी लोग इसे ‘नेचर का म्यूजिक’ बता रहे हैं.शहर के शोर-शराबे और व्यस्त जिंदगी में लोग सुकून के लिए प्रकृति की ओर जाते हैं. और प्रकृति कभी निराश नहीं करती. यहीं शांति है, यहीं सुंदरता है और यहीं असली संगीत है. कई बार प्रकृति ऐसे अद्भुत नजारे दिखाती है कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है.सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ की टहनियों पर बैठे हजारों पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है.
