उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण और प्रमोशन शिक्षकों का अधिकार है, जिसे पारदर्शी तरीके से समयबद्ध पूरा किया जाएगा।मंत्री ने उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में तथ्यों के साथ मजबूत पैरवी करने और जरूरत पड़ने पर विशेष अपील दायर करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, शिक्षकों के प्रमोशन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को तेजी लाने को कहा गया है।
