उत्तराखंड डेली न्यूज ;ब्योरो
रुड़की के जौरासी गांव में 22 वर्षीय हुस्नजहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार शव दफनाने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली।सिविल लाइन कोतवाली के जौरासी गांव में एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। महिला का नाम हुस्नजहा (22) है। महिला की शादी गांव में ही युवक से करीब एक साल पहले हुई थी।महिला के गले पर निशान है तथा मुंह से खून आया हुआ था। घटना गुरुवार देर से शाम की है। परिवार के लोग शव दफनाने के तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने भव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों को कहना था की देर शाम तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे एक निजी सप्ताह में ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी।परिवार के लोगों को कहना था कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। महिला के गले पर निशान होने की बात किसी ने पुलिस को बताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
