उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून में ऑल्टस हेल्थकेयर द्वारा 28 मार्च को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष गोद भराई (बेबी शॉवर) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 25 दंपत्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सुरक्षित गर्भावस्था, आहार, नियमित जांच, पेनलेस लेबर और नवजात शिशु की देखभाल पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।साथ ही रोचक गेम्स व इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए गए और प्रतिभागियों को हेल्थ किट व उपहार भी वितरित किए गए।हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे मातृत्व और शिशु देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।
