उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ “भरत सिंह राणा ने, रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र का किया भ्रमण, कई गांवों मैं भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता से सीधा संवाद,किया और स्थानीय समस्याओं को जानने की कोशिश की,राणा का कहना है जब से राज्य बना और अभी तक स्थानीय जनता , मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं,उन्होंने कहा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड मैं केवल राज किया, विकाश के नाम पर राज्य को लूटा है,आज राज्य की स्थिति विकट बनी है,विकाश जस का तस है। राणा ने कहा अगर विकाश हुआ भी तो केवल सत्ताधारी पक्ष के रिश्तेदारों,सगे संबंधियों का,जनता अब राष्ट्रीय पार्टियों से तंग हो चुकी है, उत्तराखंड मैं सत्ता परिवर्तन चाहती है,राणा ने कहा यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है,उन्होंने कहा राज्य का विकास जस का तस है,यूकेडी ने राज्य प्राप्ति के लिए कई शहादत देकर बनाया था,तो राज्य को बचाने का कार्य भी यूकेडी करेगी,राणा ने जनता से संवाद करते हुए कहा यदि स्थानीय जनता का इसी प्रकार समर्थन मिलता रहा और यूकेडी सरकार बनाने मैं सक्षम रही तो,मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करना यूकेडी प्राथमिकता रहेगी,इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
