उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी चुनौतियों के दृष्टिगत नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/यातायात श्री वेद प्रकाश भट्ट द्वारा आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को कोतवाली ऊखीमठ एवं कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्र का भ्रमण किया गया।इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझने के साथ-साथ यातायात प्रबन्धन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। भ्रमण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया –
• डाइवर्जन पॉइंट्स का निरीक्षण- क्षेत्राधिकारी ने दोनों कोतवाली क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाइवर्जन पॉइंट्स का भौतिक निरीक्षण किया, ताकि भीड़ या आपातकालीन स्थिति में यातायात को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
• रूट का भौतिक सत्यापन – यात्रा मार्ग और संवेदनशील रूटों का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं यातायात के दबाव को कम करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
• अधिकारियों के साथ समन्वय- निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसएसआई ऊखीमठ प्रदीप चौहान और एसएचओ गुप्तकाशी राकेश कुमार उपस्थित रहे, जिन्हें स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखें और आम जनमानस व यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
