उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। राजपुर रोड, प्रिंस चौक और त्यागी रोड क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 35 लोगों को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहरभर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
