उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने लालपुर चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर (42) निवासी टिब्बा लालपुर को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर किच्छा, रुद्रपुर और हल्द्वानी तक सप्लाई करती थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले डेढ़ साल से नशे के कारोबार में सक्रिय थी और पहले भी कच्ची शराब के मामले में जेल जा चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
