उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन तैयारियों पर सियासत गरमा गई है। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ज़मीन पर काम अधूरा है और दावे हवा-हवाई हैं। विधायक बुटोला ने बताया कि 5 अप्रैल को वे खुद बद्रीनाथ धाम का दौरा करके लौटे हैं। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री की निगरानी वाले मास्टर प्लान का 40 से 50 फीसदी काम अभी भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठकों में स्थानीय विधायकों को नहीं बुलाया जाता, इसलिए ज़मीनी हकीकत सामने नहीं आती। अलकनंदा की चौड़ाई 3 मीटर तक घटा दी गई है, इससे मंदिरों और स्थानीय आबादी को खतरा है। तीन साल पहले तोड़े गए पुरोहितों के घर आज भी खंडहर हैं। बदरीनाथ विधायक ने 13 सूत्रीय मांगें रखी हैं। यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमा खत्म हो, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हमेशा खुला रहे, ड्राइवरों का ग्रीन कार्ड 6 महीने का हो, ऋषिकेश से बद्रीनाथ तक बैरिकेडिंग कम की जाए और होटल वालों को कमर्शियल गैस मिले।
