उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में 6200 करोड़ रुपये की रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना से शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। 26 किमी लंबा यह कॉरिडोर कारगी से मालसी तक सफर को तेज करेगा।तेजी से फैलते शहर और बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना दून के लिए आने वाले वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण यातायात परियोजना बनकर उभर रहा है।करीब 6200 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह 26 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कारिडोर रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर विकसित होगा। इसके पूरा होने पर हरिद्वार बाईपास व कारगी से मसूरी रोड तक का सफर जहां तेज होगा, वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।निरंतर बढ़ रही जाम की चुनौती,राजधानी दून में निरंतर बढ़ती ट्रैफिक जाम की चुनौती को दूर करने के लिए सरकार रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट में इस परियोजना के लिए फौरी तौर पर 350 करोड़ रुपये का प्राविधान भी किया है। ताकि डीपीआर, सर्वे और जमीन अधिग्रहण की कागजी कार्रवाई को धरातल पर आगे बढ़ाया जा सके।क्योंकि, दोनों नदियों के प्रस्तावित कारीडोर पर बड़े स्तर पर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है व अतिक्रमण वाले हिस्सों पर रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी है। चूंकि, परियोजना का निर्माण अब एनएचएआइ करेगा, लेकिन, उन्हें जमीन खाली कर राज्य सरकार को ही मुहैया करानी है। अब आरंभिक बजटीय व्यवस्था से शुरुआती कार्यों को गति मिल सकेगी।
परियोजना के खास बिंदु
बिंदाल नदी
शुरुआती स्थल, कारगी चौक के पास (हरिद्वार बाईपास रोड)
अंतिम स्थल, राजपुर रोड (साईं मंदिर के पास)
लंबाई, 14.8 किमी
चौड़ाई, 20.2 मीटर और रैंप 6.5 मीटर
मध्यवर्ती जंक्शन, लालपुल चौक, बिंदल तिराहा (चकराता रोड), हाथीबड़कला और मसूरी डाइवर्जन
डिजाइन स्पीड, 60 किमी प्रति घंटे
कुल लागत, 3743 करोड़ रुपए,
