उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रॉपर्टी मार्केट के लिए भी बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। इस एक्सप्रेसवे के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतों में आगामी समय में 15%-30% तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर दिल्ली-NCR से सटे इलाके जैसे गाज़ियाबाद, बागपत, बरौत, सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में देहरादून निवेश के लिए हॉटस्पॉट बन रहे हैं।
