उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज दिनांक 24/04/2026 को सोनप्रयाग पार्किंग तिराहा पर ड्यूटी में तैनात *महिला हेड कांस्टेबल शांति पन्त, जनपद बागेश्वर एवं महिला कांस्टेबल आशा खनका, जनपद पिथौरागढ़* को ड्यूटी के दौरान एक काले रंग का बैग लावारिस अवस्था में मिला।उक्त बैग के संबंध में आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई, किन्तु किसी द्वारा बैग अपना होना नहीं बताया गया। तत्पश्चात बैग को चेक करने पर उसमें रखे कागजातों से बैग स्वामी का नाम वंश आनंद पुत्र श्री नीरज आनंद, निवासी विकासपुरी, दिल्ली, उम्र 23 वर्ष तथा मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ।तत्काल संपर्क किए जाने पर वंश आनंद द्वारा बताया गया कि उक्त बैग उनका है, जो यात्रा के दौरान कहीं छूट गया था तथा उसमें काफी नगदी भी रखी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वंश आनंद को आवश्यक सत्यापन उपरांत बैग सकुशल सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ बैग एवं नगदी सुरक्षित वापस मिलने पर वंश आनंद द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली एवं ईमानदारी की सराहना की गई।केदारनाथ यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।आप निश्चिंत होकर यात्रा करें, उत्तराखंड पुलिस आपके साथ है।*
