उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
टिहरी में जिला योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाएं आगामी 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं में जनप्रतिनिधियों और विधायकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक में पेयजल, पर्यटन, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वर्ष 2026-27 के लिए ₹95.21 करोड़ की मांग रखी गई। अधिकारियों ने ‘माई ब्लॉक माई शॉप’, निःशुल्क कोचिंग, लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं जैसी योजनाओं की जानकारी दी।विधायकों ने पेयजल संकट, रिंग रोड निर्माण, शौचालय निर्माण तथा आईएसबीटी व बौराड़ी मार्केट निर्माण की गुणवत्ता के मुद्दे भी उठाए।
