उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
पन्ना के रैपुरा में मौत के कुएं में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला. तेंदुआ और बछड़ा साथ गिरे, लेकिन शिकार की जगह दोनों के बीच दोस्ती हो गई. जानें कैसे वन विभाग ने सूझबूझ से किया दोनों का रेस्क्यू…मध्यप्रदेश के दक्षिण पन्ना वनमण्डल के रैपुरा रेंज से एक ऐसी खबर आई है जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों और ग्रामीणों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर कुएं में गिरे तेंदुए को किसी भी जीव के लिए मौत का पैगाम माना जाता है, लेकिन ग्राम मक्केपाला में कुएं के भीतर शिकारी और शिकार के बीच दुश्मनी की जगह अनोखी दोस्ती का मंजर देखने को मिला.
