उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
केदारनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तैनात जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश को उनके सराहनीय कार्य के लिए ‘पुलिस पर्सनल ऑफ द डे’ चुना गया है।मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश वर्तमान में केदारनाथ में तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान उन्होंने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़े कई श्रद्धालुओं को सकुशल मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की खोई हुई बहुमूल्य सामग्री को कड़ी मेहनत से ढूंढ निकाला और उसे उनके मालिकों को वापस लौटाया गया है।एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश को “Police Personnelof the Day” बनने पर शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार से कर्तव्य निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
