उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 14 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
*अभियुक्त का विवरण*
वीरेंद्र सिंह बहादुर, पुत्र दलबहादुर, निवासी जिला सुरखेत नेपाल, हाल निवासी लाल बाजार, कोतवाली सोनप्रयाग।
