उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केदारनाथ यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज 02 मई को जनपद बागेश्वर से यात्रा ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षी भारती जोशी को “Police Personnel of the Day चुना गया है। इन्होने केदारनाथ मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को उनसे मिलवाने और खोया हुआ सामान ढूंढकर वापस करने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके इस सेवाभावी कार्य की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रशंसा कर सम्मानित किया गया है।
