उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा एवं जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नकेल कसना और यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाना है। चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की गई है। चेकिंग के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया गया। जनपद पुलिस श्री केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं तथा आमजनमानस से अपील करती है, कि पहाड़ी मार्गों पर गति सीमा का विशेष ध्यान रखें एवं मोड़ों पर ओवरटेक करने से बचे और संयमित होकर वाहन चलायें।रुद्रप्रयाग पुलिस का आगामी दिनों में भी इस प्रकार का चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा ताकि जनपद की सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।
