उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
प्रताप टीएनआई इंस्टिट्यूट, भनियावाला की छात्रा वैष्णवी ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के डायरेक्टर श्री नितिन चौहान ने वैष्णवी को सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री नितिन चौहान ने कहा कि वैष्णवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता हासिल की है, जिस पर संस्थान और यहां के सभी शिक्षकों को गर्व है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वैष्णवी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया था।उन्होंने कहा कि जब वैष्णवी पहली बार प्रताप इंस्टीट्यूट में आई थी, तब वह एक औसत छात्रा थी, लेकिन अपनी क्षमताओं को पहचानकर उसने लगातार मेहनत की और आज यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 8 वर्षों से प्रताप इंस्टीट्यूट का बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, इसके साथ ही प्रताप इंस्टीट्यूट ने बोर्ड परीक्षाओं के अलावा जेईई और नीट जैसी परिक्षाओं शानदार रिजल्ट दिए हैं! जिनमें ऑल इंडिया रैंक होल्डर भी शामिल हैं!अपनी इस सफलता पर वैष्णवी ने कहा कि जब हम अनुशासन और समर्पण के साथ किसी लक्ष्य के लिए मेहनत करते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रताप इंस्टीट्यूट में आने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रताप टीएनआई इंस्टिट्यूट के मैनेजर भानु प्रताप, मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह, संस्थान के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
