उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों में घर पर बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमाना बहुत आसान हो गया है. अगर आप दही जमाने के बाद उसे किसी कपड़े से कवर करके रख दें, तो जमने में आसानी होती है और वो गाढ़ा-मलाईदार जमता है.गर्मियों में दही हर घर में बड़े ही चाव से खाया जाता है. ये न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देता है. ठंडा-ठंडा दही खाने का मजा ही अलग होता है, लेकिन हर बार बाजार से दही खरीदकर लाना मुमकिन नहीं होता है और घर पर जमाया दही उतना गाढ़ा नहीं होता है. अक्सर घर पर दही जमाने के बाद वो पतला रह जाता है या उसमें पानी ज्यादा निकल आता है. ऐसे में लोगों के मन में बस यही सवाल रहता है कि आखिर वो ऐसा क्या करें कि घर का जमा दही भी बाजार जैसा मलाईदार और गाढ़ा जमे.
