उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अगर आप भी बिना सांचे और स्टैंड के इडली को घर पर बनाने से कतराते हैं तो यहां हम आपको बिना किसी मोल्ड और स्टैंड परफेक्ट जालीदार और फूली-फूली रवा इडली बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.सुबह की भागदौड़ में जब बिना किसी तामझाम के कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने का मन हो तो रवा इडली (सूजी इडली) सबसे बेहतरीन विकल्प है. अक्सर लोग इडली बनाने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि उनके पास इडली स्टैंड या सांचा नहीं होता. लेकिन अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इस खास ट्रिक से आप बिना किसी सांचे और स्टैंड के भी घर में मौजूद सामान्य कटोरियों या प्लेट्स का इस्तेमाल करके एकदम बाजार जैसी सॉफ्ट, जालीदार और फूली-फूली इडली मिनटों में तैयार कर सकते हैं. सूजी से बनने के कारण यह पचाने में बेहद आसान है और वर्किंग लोगों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है.
