उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के लोग सड़क, संचार और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में पहुंचे। धरना देने के बाद तहसीलदार से वार्ता हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी…कपकोट, संवाददाता। गांव की मूतभूत समस्या को लेकर बिचला दानपुर क्षेत्र के लोग तहसील मुख्यालय में पहुंचा। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में विभाग तथा प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द समस्या के समाधान की मांग की। इस आशय का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भूपेंद्र कोरंगा नेतृत्व में बिचला दानपुर क्षेत्र की महिला व पुरुष बुधवार को वाहनों से केदारेश्वर मैदान में पहुंचे। यहां से पैदल तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क, संचार तथा सड़क जैसी समस्याओं के लिए धरना दिया। इसके बाद तहसीलदार लोहनी बातचीत के लिए पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन करके वार्तालाप के लिए बुलाया गया।पीएमजीएसवाई के ईई अम्बरीष रावत और जूनियर अभियंता वार्ता के लिए आये और संबंधित समस्याओं और लंबित कार्यों के बारे में जानकारी साझा की। रेवती घाटी में मोबाइल टावर की मांग को लेकर फोन पर बीएसएनएल विभागीय अधिकारी से वार्ता हुई। गोगिना में बिजली के करंट से एक महिला (लीला देवी) की मौत हो गई थी उसके परिजनों को छह महीने बाद भी सहायता राशि नहीं मिली है। जिसपर विभाग ने जल्द मुहैय्या करवाने का फिर आश्वासन दिया। इस मौके पर संजू बिष्ट, राजेंद्र कोरंगा, गुड्डू कनेरा, गरिमा कोरंगा, सुंदर सिंह दानू, शेर सिंह कोरंगा, तारा कोरंगा आदि मोजूद रहे।
