उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मी ने इस बार आते ही अपना तेवर दिखा दिया है. सुबह के 10 बजे ही धूप ऐसी लगती है जैसे दोपहर हो चुकी हो, और घरों में एसी-पंखे लगातार चल रहे हैं, लेकिन हर किसी के लिए दिनभर एसी चलाना आसान नहीं होता-बिजली बिल और ड्राई हवा दोनों परेशान करते हैं. ऐसे में एक दिलचस्प और थोड़ा अनदेखा तरीका फिर से चर्चा में है-घर के पौधे. अब ये साफ कर दें कि पौधे आपके एसी की जगह नहीं ले सकते, लेकिन ये आपके घर के माहौल को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक जरूर बना सकते हैं. दरअसल, पौधे अपने पत्तों से हवा में हल्की नमी छोड़ते हैं, जिससे आसपास का माहौल कम सूखा और ज्यादा सुकूनभरा लगता है. खास बात ये है कि सही पौधों का चुनाव और उनका सही प्लेसमेंट घर में एक छोटा सा “कूल माइक्रोक्लाइमेट” बना सकता है.
