उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा यह राजनीति जगत में बड़ी क्षति हुई,खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।उन्होंने कहा,राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।इसी क्रम मैं दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा खंडूरी जी,ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कई ऐसे कार्य किए, जिनको आज भी जनता भूल नहीं सकती,वे एक साफ़ छवि और अनुशासित व्यक्ति थे।

