उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड के पहाड़ों में पाया जाने वाला फल ‘काफल’ दिखने में शहतूत जैसा होता है। लाल रंग के इस फल का स्वाद भी खट्टा मीठा होता है जो विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं इस फल को खाने से कौन से फायदे मिलते हैं?पाचन करता है बेहतर: यह फल कमजोर पाचन क्षमता को बेहतर करता है। इन्हें बीज के साथ चबाकर खाने से शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। पहाड़ों के इन औषधीय फलों का सेवन करने से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं:इम्यूनिटी करता है बूस्ट: काफल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तांव को कम करता है जिससे क्रोनिक बीमारियों का जोखिम कंट्रोल होता है।पेट के लिए वरदान: काफल में मौजूद डाइटरी फाइबर और नेचुरल एसिड पेट को हल्का और साफ रखते हैं। बीजों को साथ में खाने से आंतों की सक्रियता बढ़ती है।त्वचा में चमक: काफल में मौजूद पोषक तत्व खून साफ करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर निखार आता है और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके पेड़ की छाल और पत्तियों का उपयोग एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन और घावों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।
