उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस का मानवीय चेहरा फिर से सामने आया है, आज दिनांक 21 मई 2026 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से श्री गगन, पुत्र श्री उपेन्द्र सिंह, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना दी गई कि उनके 12 दोस्तों का दल श्री केदारनाथ दर्शन के लिए आया हुआ है। यात्रा के दौरान ऊँ पुल के पास उनके दोस्त प्रियांशू बघेल, पुत्र श्री महेन्द्र सिंह बघेल, उम्र 22 वर्ष की तबीयत अचानक अत्यधिक खराब हो गयी है और उन्हें लगातार उल्टियां हो रही हैं। सूचना की संवेदनशीलता और श्री केदारनाथ धाम के प्रतिकूल मौसम को देखते हुये 112 कंट्रोल रुम द्वारा तत्काल नजदीकी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट किया गया। सूचना पर बिना वक्त गंवाये 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी अनुज कुमारतत्काल मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा अस्वस्थ श्रद्धालु प्रियाशु बघेल को अपनी देखरेख में अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा त्वरित उपचार दिये जाने के बाद प्रियांशु बघेल की स्वास्थ्य में सुधार हुआ, पूरी तरह राहत मिलने और डॉक्टरों की अनुमति के बाद पुलिस टीम द्वारा प्रियांशु को उनके सभी 12 दोस्तों के साथ सुरक्षित आगे की यात्रा व गौरीकुंड के लिए रवाना किया गया। संकट के समय रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दिखाये गये इस सेवा भाव और त्वरित सहायता के लिए पीड़ित प्रियांशु बघेल व उनके सभी साथियों ने रुद्रप्रयाग पुलिस का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
