उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
खीरा-पुदीना की चटनी गर्मी में एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह स्वाद के साथ ठंडक भी देती है और हर खाने के साथ आसानी से फिट हो जाती है. बनाने में आसान और हेल्दी होने की वजह से इसे रोज के खाने में शामिल किया जा सकता है.गर्मी आते ही खाने की आदतें अपने आप बदलने लगती हैं. भारी और तला-भुना खाने का मन कम होता है और कुछ हल्का, ठंडा और फ्रेश खाने का दिल करता है. ऐसे में अगर आपको एक ऐसी चीज मिल जाए जो स्वाद में भी मजेदार हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो बात ही बन जाए. खीरा-पुदीना की चटनी ठीक वही काम करती है. यह सिर्फ एक साइड डिश नहीं है, बल्कि गर्मी में आपके खाने का पूरा मूड बदल सकती है. खीरा अपने कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है, वहीं पुदीना ताजगी और हल्की खुशबू के साथ स्वाद को एक अलग लेवल पर ले जाता है.जब ये दोनों साथ आते हैं, तो एक ऐसी चटनी बनती है जो हर खाने के साथ फिट बैठती है-चाहे रोटी हो, पराठा, चावल या फिर स्नैक्स. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सामग्री भी घर में आसानी से मिल जाती है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और रिफ्रेशिंग जोड़ना चाहते हैं, तो यह चटनी एकदम परफेक्ट है.
खीरा-पुदीना चटनी बनाने की सामग्री
-1 बड़ा खीरा
-एक मुट्ठी पुदीना पत्तियां
-2-3 हरी मिर्च
-छोटा टुकड़ा अदरक
-1-2 चम्मच दही (ऑप्शनल)
-1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
-स्वाद के हिसाब से नमक
-1/2 चम्मच काला नमक
-1 चम्मच नींबू का रस
